युवा उड़ान 2026’ : विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जुड़ेंगे प्रदेश के युवा
मोहला सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को ‘विकसित भारत विज़न @2047’ से जोड़ने और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय शुभारंभ 31 अगस्त 2026 को बीजापुर से होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1,000 युवा शामिल होंगे। इनमें मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र, खिलाड़ी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी सहित विभिन्न वर्गों के युवाओं की सहभागिता होगी।
कार्यक्रम की अवधि 2 घंटे 10 मिनट होगी। इसमें विशेषज्ञों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा कल्याणकारी योजनाओं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत’ में युवाओं की भूमिका पर परिचर्चा होगी। इसके साथ ही युवाओं के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर भी किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर मईभारत पोर्टल और युवा आयोग की वेबसाइट के QR Code युक्त स्टैंडी तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट वाला सेल्फी ज़ोन बनाया जाएगा। सोशल मीडिया प्रचार में #YuvaUdaanCG का उपयोग किया जाएगा। युवाओं से प्राप्त सुझावों का संकलन कर कार्यक्रम के एक सप्ताह के भीतर समग्र प्रतिवेदन तैयार कर युवा आयोग को भेजा जाएगा।