छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

जिला बेमेतरा में झमाझम बारिश : बीते 24 घंटे में 72.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बेरला में सबसे अधिक 110.5 मिमी बारिशजिला बेमेतरा में झमाझम बारिश : बीते 24 घंटे में 72.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बेरला में सबसे अधिक 110.5 मिमी बारिश

 बेमेतरा सितंबर 2026

कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) जिला बेमेतरा द्वारा आज दिनांक 26 सितंबर 2026 की स्थिति में वर्षा की जानकारी जारी की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में बीते 24 घंटों में औसत 72.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा तहसील बेरला में 110.5 मिमी, भानखम्हरिया में 107.5 मिमी और भिंभौरी में 103.5 मिमी दर्ज की गई है।

तहसीलवार वर्षा की स्थिति (आज की वर्षा) -
बेमेतरा - 62.1 मिमी, दाढ़ी - 70.3 मिमी, बेरला - 110.5 मिमी, भिंभौरी - 103.5 मिमी, साजा - 90.7 मिमी, देवकर - 40.0 मिमी, नवागढ़ - 34.5 मिमी, नांदघाट - 36.4 मिमी, भानखम्हरिया - 107.5 मिमी।

1 जून 2026 से अब तक जिले में *औसत 670.0 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो पिछले दस वर्षों की औसत वर्षा 810.2 मिमी का 82.7 प्रतिशत है। जिले में अब तक की कुल औसत वर्षा 864.91 मिमी के मुकाबले इस वर्ष अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है।

बेरला तहसील में इस सीजन की वर्षा औसत से अधिक 109.7% और भिंभौरी में 106.5% तक पहुंच गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image