छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): बेमेतरा जिले में सपनों को मिला पक्का आशियाना

 बेमेतरा सितंबर 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बेमेतरा जिले में केवल मकान नहीं बनाए, बल्कि हजारों गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखी है। जिला प्रशासन के सतत प्रयासों और मैदानी अमले की मेहनत से योजना ने जिले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ जिले में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।

एक नजर में जिले की उपलब्धि -

वर्ष 2016-2023 तक :
कुल स्वीकृत आवास - 32,635
कुल पूर्ण आवास - 31,753
पूर्णता प्रतिशत - 97.29 प्रतिशत

वर्ष 2024-26 तक :
कुल स्वीकृत आवास - 29,603
कुल पूर्ण आवास - 25,976
पूर्णता प्रतिशत - 87.74 प्रतिशत

उपरोक्त आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि बेमेतरा जिले ने पिछले चरण में लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है और नए चरण में भी तेजी से लक्ष्य की ओर अग्रसर है। जिले में शेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सफलता के मुख्य कारण -

पारदर्शी हितग्राही चयन: ग्राम सभा और आवास प्लस सर्वे के माध्यम से वास्तविक पात्र परिवारों का चयन सुनिश्चित किया गया।
सतत निगरानी एवं तकनीकी सहयोग: प्रत्येक आवास की जियो-टैगिंग, समय पर किश्तों का भुगतान और तकनीकी सहायकों द्वारा सतत मार्गदर्शन।
अभिसरण से सशक्तिकरण: आवास के साथ शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना से बिजली और मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी को जोड़ा गया, जिससे हितग्राही को एकीकृत लाभ मिला।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप जिले में कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image