आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजी पोषण और जनजागरूकता की बात
न्योता भोजए अन्नदानए स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता से दिया सुपोषण का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम चैनपुर के ग्राम पंचायत भवन में पोषण माह 2026 के तहत ष्आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमष् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्योता भोज सहित विभिन्न जन जागरूकता एवं पोषण आधारित गतिविधियां आयोजित कर महिलाओंए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषणए स्वास्थ्य तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में चैनपुर सरपंच मीना कुमारीए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तवए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनेंद्रगढ़ शशि जायसवालए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आरती टोप्पोए उपसरपंच मदन सिंह तथा पंच अकरमए कोमल प्रसादए राजकुमारीए हीराकली एवं बबली उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना मनेंद्रगढ़ ग्रामीण की पर्यवेक्षक शिल्पा अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के योगदान को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही पोषण माह के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर बच्चोंए गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जा रही हैं।
परियोजना अधिकारी शशि जायसवाल ने महिलाओं से संवाद करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अन्य शुभ अवसरों पर नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में ष्न्योता भोजष् का आयोजन कर बच्चों के साथ खुशियां साझा की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण सुधार के लिए चिरमिरी में विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा हैए जिसमें पात्र कुपोषित बच्चों का शासन द्वारा निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
न्योता भोज और अन्नदान से दिया सुपोषण का संदेश
ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित न्योता भोज के अंतर्गत 25 बच्चों को भोजन कराया गयाए जबकि ष्अन्न दान महादानष् पहल के तहत 20 गर्भवती महिलाओं को भोजन कराया गया। इस दौरान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित बच्चों के पालकों को 5 सुपोषण टोकरी प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
खिलौना दान और हर घर मुनगा अभियान को मिला बढ़ावा
चैनपुर सरपंच द्वारा ष्खिलौना दान योजनाष् के अंतर्गत 25 बच्चों को स्लेट वितरित की गई। वहीं ष्हर घर मुनगाए घर.घर मुनगाष् अभियान के तहत ग्राम परिसर में मुनगा के पौधे लगाए गए। पौष्टिक आहार और स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व को समझाने के लिए पौष्टिक थाली का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाए जिसमें प्रथमए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सराहा गया। बसंतीए राधाए प्रीतिए पार्वती एवं प्रियंका सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इस प्रकार के आंगन मिलन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को शासन की योजनाओंए पोषणए स्वास्थ्यए मातृ एवं शिशु देखभाल तथा कुपोषण से बचाव की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को जागरूकए आत्मनिर्भर और अपने परिवार के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सजग बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।