छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को मिली खाद्य योजनाओं की जानकारी

 राशन कार्ड में आधार सीडिंग और ई.केवाईसी जल्द पूरा कराने पर जोर

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़.चिरमिरी.भरतपुर जिले में आयोजित सेवा सेतु शिविरों के क्रम में मंगलवार को जनपद पंचायत खड़गवां के सभाकक्ष में शिविर लगाया गया। यहां खाद्य विभाग ने हितग्राहियों को राशनकार्ड से जुड़ी सेवाओंए सार्वजनिक वितरण प्रणाली और शासन की विभिन्न खाद्य योजनाओं की जानकारी दी। जिले में 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खड़गवां में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को राशनकार्ड में आधार और मोबाइल नंबर सीडिंग के साथ ई.केवाईसी की प्रक्रिया समझाई गई। जिन हितग्राहियों की आधार सीडिंग या ई.केवाईसी अब तक पूरी नहीं हुई हैए उन्हें इसे जल्द पूरा कराने के लिए कहा गयाए ताकि खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।

राशनकार्ड से जुड़ी जिज्ञासाओं का किया समाधान
शिविर में खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों की राशन कार्ड से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। हितग्राहियों को राशन कार्ड में आवश्यक विवरण अद्यतन रखने और ई.केवाईसी पूरी कराने के महत्व की जानकारी दी गईए जिससे पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने शासन की विभिन्न योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में भी मार्गदर्शन लिया।

आधार सीडिंग और ई.केवाईसी पूरी कराने की अपील
जिला प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपने राशन कार्ड में आधार सीडिंग और ई.केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की अपील की है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासकीय योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों के नजदीक पहुंचाने के साथ आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कराने में सहयोग दिया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image