छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

सेवा सेतु शिविर में युवाओं को मिला नियुक्ति सह सम्मान पत्र

रोजगार से जुड़कर युवाओं के चेहरे पर आई खुशी

बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर पनगांव, बलौदाबाजार में आयोजित सेवा सेतु शिविर युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में हम होंगे कामयाब  अंतर्गत जिले के 10 युवाओं को नियुक्ति सह सम्मान पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने से युवाओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

शिविर में राजेश्वरी साहू, रोशन कुमार बंजारे, आलोक करके, तुषार चतुर्वेदी, पूर्वा ध्रुव, रबिया बसरी, रंजना वर्मा, लीला वर्मा, नीतू ध्रुव एवं हेमलता वर्मा को नियुक्ति सह सम्मान पत्र प्रदान किया गया। युवाओं ने रोजगार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। इससे युवाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

युवाओं ने कहा कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Leave Your Comment

Click to reload image