सेवा संकल्प अभियान : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर ने माल्यार्पण कर किया नमन
मुंगेली, 02 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता ने जो भूमिका निभाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।