छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

 छात्राओं से मुलाकात कर आवासीय सुविधाओं, भोजन और पढ़ाई की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

एमसीबी/02 अक्टूबर 2026

एमसीबी : गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

गांधी जयंती के अवसर पर जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज मनेन्द्रगढ़ स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने छात्रावास में छात्राओं के रहने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, अध्ययन की सुविधा, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं तथा दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं की आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर नम्रता डोगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी सहित तहसीलदार, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image