जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में गुरूवार को जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की टीमों ने सहभागिता की। शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा, ठाकुर भावसिंह महाविद्यालय नरहरपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय सरोना, शासकीय महाविद्यालय नरहरपुर तथा भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर की टीमों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता, स्वच्छता, सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से जनसेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, नागरिक दायित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर ने प्रथम स्थान, शासकीय नवीन महाविद्यालय सरोना ने द्वितीय स्थान तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्तर बस्तर कांकेर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में गुरूवार को जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की टीमों ने सहभागिता की। शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा, ठाकुर भावसिंह महाविद्यालय नरहरपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय सरोना, शासकीय महाविद्यालय नरहरपुर तथा भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर की टीमों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता, स्वच्छता, सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से जनसेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, नागरिक दायित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर ने प्रथम स्थान, शासकीय नवीन महाविद्यालय सरोना ने द्वितीय स्थान तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जनसामान्य तक सामाजिक एवं जनजागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सहित विभिन्न जनहितकारी अभियानों में नागरिकों की सहभागिता और सेवा कार्य ‘सेवा संकल्प’ की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देवेंद्र भाऊ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करने तथा जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अलका केरकेट्टा ने किया। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. के. रामटेके ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जनसामान्य तक सामाजिक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में सहभागी सभी महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालयीन परिवार के साथ सरोना, नरहरपुर एवं चारामा के राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों एवं दलों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कांकेर के उपाध्यक्ष उत्तम यादव, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन, जनभागीदारी समिति के सदस्य धीरज जायसवाल, शशांक राय, जयप्रकाश गेडाम, अलबेलापारा की पार्षद श्रीमती उगेश्वरी सहित अन्य अतिथिगण एवं महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।