छत्तीसगढ़ / मुंगेली

हिन्दू जागरण मंच के बैठक में धर्म जागरण का लिया संकल्प

 लोरमी - सनातन संस्कृति, हिंदुत्व और राष्ट्र प्रेम की भाव जागरण के लिए हिंदू जागरण मंच का बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लोरमी  में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला आयाम की प्रमुख श्रीमती अनिता तिवारी ने मां भारती के प्रतिमा में दीप प्रज्वलित बैठक का शुभारंभ किया। 

            
श्रीमती अनीता तिवारी ने कहा कि धर्म रक्षा के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए जिस प्रकार जीजाबाई जयवंता बाई भुनेश्वरी देवी अपने बच्चों को संस्कार देकर के पल्लवित किये उसी प्रकार हम सबको भी अपने आने वाले नस्लों और पीढ़ियों को धर्म संस्कार अध्यात्म का बीज रोपण करना होगा। राष्ट्रभक्ति का भाव जागरण करना होगा। जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि समाज के सम्मुख महापुरुषों के जीवन चरित्रों को रखें। महारानी पद्मावती, हाड़ा रानी, चेन्नमा, दुर्गावती, लक्ष्मीबाई, अवंतिका बाई, पन्ना धाय जैसे वीरांगना हमें त्याग की शिक्षा देती हैं तो चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस भगत सिंह, चाणक्य, स्वामी विवेकानंद, स्वामी लक्ष्मणानन्द , स्वामी श्रद्धानन्द छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप के सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति को जन जन में रखना होगा। इस अवसर पर जिला नगर खंड और मंडल स्तर पर समिति बनाने के लिए आह्वान किया गया। युवाओं को राष्ट्र जागरण में अग्रभूमिका निभाने के लिए दायित्व देना होगा।इस बैठक में लोरमी मुंगेली के मां भारती के उपासक जन उपस्थित हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image