दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ के प्रमुख सह प्रभारी बने अभिषेक टंडन
भिलाई । दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ, छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। महासंघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष ध्रुवकुमार सोनी ने अभिषेक टंडन को प्रमुख सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह घोषणा 8 अक्टूबर को आयोजित बैठक के संदर्भ में की गई। बैठक में नुआखाई आभार कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन की आगामी कार्ययोजना और विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ द्वारा घोषित पदाधिकारियों में ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष, अभिषेक टंडन को प्रमुख सह प्रभारी और अर्जुन कुम्भार को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, आर.एन. सेनापति को सचिव, संतोष मलिक को मीडिया प्रभारी और खोगे जाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासंघ का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने के साथ उत्कल समाज की एकता को मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।
महासंघ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की है।