सकीय प्राथमिक शाला झाफल के बच्चों को शनिदेव महाराज, मां दुर्गा भवानी, शिव मंदिर, नवग्रह का दर्शन कराया गया
लोरमी - शासकीय प्राथमिक शाला झाफल के छात्र छात्राओं को मंदिर परिसर में लगे उद्यान वाटिका में विविध पौधों से बच्चों को रूबरू कराया गया। मां आदिशक्ति जगदंबा भवानी शनि देव महाराज नवग्रह देवता और शिव परिवार के विराजमान मंदिर में दर्शन करा कर शा बच्चों को शैक्षणिक धार्मिक और प्राकृतिक भ्रमण कराया गया। इस बीच आओ बने इंसान कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति फौजी कीर्ति कुमार कुलमित्र ने सैन्य जीवन के दौरान अपने जीवन में घटित घटनाओं को बच्चों के सम्मुख रखा। उस समय मोबाइल फोन नहीं होता था, घर में कोई घटना होने पर संपूर्ण कार्यक्रम होने के बाद पता चलता था ।अपने भावना को दबाकर राष्ट्रहित के लिए जीना की सैन्य की सेवा होता है। प्रधान पाठक संजय सिंह राजपूत ने कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान से ही बच्चों में संपूर्णता नहीं आ सकता।उसके लिए सर्वांगीण ज्ञान की आवश्यकता है। शारीरिक मानसिक बौद्धिक आध्यात्मिक और नैतिक ज्ञान वर्तमान परिस्थिति में देना आवश्यकहै। इस अवसर पर शिक्षक चित्ररेखा राजपूत उपस्थित रही।