ग्राम पंचायत सचिव भर्ती हेतु अंतिम चयन सूची जारी
जिले में ग्राम पंचायत सचिव के कुल 27 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत संशोधित मेरिट सूची एवं अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए 08 अक्टूबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), माकड़ी में कौशल परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके उपरांत मेरिट सूची जारी की गई थी। कल दिनांक 09 अक्टूबर को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का पुनः सत्यापन किया गया। सत्यापन के उपरांत संशोधित मेरिट सूची तैयार करते हुए वर्गवार अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेश मंडावी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेजों का पुनः सत्यापन किया गया। इसके पश्चात संशोधित मेरिट सूची, वर्गवार अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।अभ्यर्थी जारी सूची का अवलोकन जिला उत्तर बस्तर कांकेर की आधिकारिक वेबसाइट kanker.gov.in पर कर सकते हैं। चयन सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापना आदेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।