छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित*

पंडरिया/कवर्धा- वनमंडलाधिकारी  कवर्धा के निर्देशन में वनमंडल कवर्धा के वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत पंडरीखार सर्किल के ग्राम छुईयापारा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।


अभियान के अंतर्गत ग्राम छुईयापारा के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसर में वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती पल्लवी गंगबेर सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर मे पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में पंडरीखार सर्किल के परिक्षेत्र सहायक, पंडरीखार एवं लेदरा पूर्व के परिसर रक्षक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान में कुल 43 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें 30 छात्र-छात्राएं, 5 वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं 8 ग्रामीणजन शामिल थे।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए विद्यालय, आंगनबाड़ी एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image