**पंडरिया में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल**
कबीरधाम |
2026-10-13 18:13:35
पंडरिया में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल**
रहमान कांपा के पास हुआ हादसा, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया-
पंडरिया। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहमान कांपा के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में पहली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक HR-08-N-4467 पर सवार गुरुदेव सिंह (45 वर्ष), पिता दलवीर सिंह, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा की मौत हो गई। इसी मोटरसाइकिल पर सवार अरसिद खान (41 वर्ष), पिता अलीसेर, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा घायल हो गए।
वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल होंडा साइन क्रमांक 28-Q-9373 पर सवार सुनील कुमार कोसरिया (24 वर्ष), पिता राजकुमार, निवासी ग्राम किसुनगण, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ भी दुर्घटना में घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।