छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : सेवा सेतु केन्द्र से समय पर मिला आय प्रमाण पत्र

 दोनों पुत्रियों की शिक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से रामप्रसाद मरार को मिली राहत

 जांजगीर-चांपा  अक्टूबर 2026

तहसील कार्यालय अकलतरा स्थित सेवा सेतु केन्द्र आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने में सहायक बन रहा है। इसी क्रम में ग्राम फरहदा निवासी श्री रामप्रसाद मरार, पिता स्वर्गीय पृथ्वीराम मरार ने अपनी दोनों पुत्रियों रीमा एवं चमेली देवी की छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन किया था। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उन्हें शीघ्र ही आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से उनकी दोनों पुत्रियों को शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होगी। श्री मनमोहन बिंझवार के लिए सेवा सेतु केन्द्र की यह सुविधा राहत देने वाली साबित हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

Leave Your Comment

Click to reload image