छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सेवा संकल्प अभियान-2026’ : सेवा की कहानी: महतारी वंदन योजना से सुमारी सिंह को मिला आर्थिक संबल, दूसरों पर निर्भरता हुई कम

 हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें कर रहीं पूरी

नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, छोटी जरूरतों के लिए अब नहीं मांगने पड़ते पैसे’

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2026

  महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कृष्णापुर की रहने वाली सुमारी सिंह के जीवन में भी इस योजना से सकारात्मक बदलाव आया है। पहले बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों से आर्थिक मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से वे स्वयं इन खर्चों को पूरा कर रही हैं।

सुमारी सिंह बताती हैं कि पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पैसों की व्यवस्था करना मुश्किल होता था। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़े खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद उन्हें इस परेशानी से काफी राहत मिली है। नियमित आर्थिक सहायता से वे अपनी जरूरतों के अनुसार राशि का उपयोग कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है। अब आवश्यक खर्चों के लिए बार-बार किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में सुविधा होने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। 

सुमारी सिंह का अनुभव बताता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता से राहत दिलाने के साथ परिवार के आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी भी मजबूत कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image