सेवा संकल्प की कहानी* *सूरज की रोशनी से घर रोशन, चार महीने से बिजली बिल शून्य* *पीएम सूर्य घर योजना से श्यामा मजूमदार को मिली दोहरी राहत, बिजली खर्च में बचत के साथ ग्रिड में जा रही अतिरिक्त बिजली*
रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पटनमपारा निवासी श्रीमती श्यामा मजूमदार के घर की बिजली जरूरतें अब सूरज की रोशनी से पूरी हो रही हैं। कभी हर महीने 300 से 500 रुपए तक आने वाला बिजली बिल पिछले चार महीनों से शून्य दर्ज हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर लगाए गए 3 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल ने उनके परिवार को बिजली खर्च से बड़ी राहत दी है। खास बात यह है कि घर की जरूरत पूरी होने के बाद बची हुई बिजली भी बेकार नहीं जा रही, बल्कि ग्रिड में पहुंच रही है। इसके बदले उनके बिजली खाते में क्रेडिट जमा हो रहा है।