छत्तीसगढ़ / बालोद

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: बालोद व सोरर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बांटे गए फॉर्म-6

 युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने अभियान तेज, विद्यार्थियों को मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक

बालोद,अक्टूबर 2026

  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पूरी तत्परता से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत भावी व नए युवा मतदाताओं को जोड़ने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में सघन गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरर तथा शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में 17़ एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर फॉर्म-6 का वितरण किया गया। शिक्षकों एवं बीएलओ द्वारा विद्यार्थियों को लोकतंत्र में वोट के महत्व की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
पात्र नागरिक बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन अथवा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल  https://voters.eci.gov.in  व ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से समय-सीमा में पंजीकरण कराने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image