छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा की कहानी : सक्षम योजना से कमलेश्वरी यादव के स्वरोजगार को मिला संबल

 दो लाख रुपये के ऋण से डेली नीड्स दुकान के विस्तार की तैयारी

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने में मददगार बन रही हैं।  महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के माध्यम से मिली ऋण सहायता से दुर्ग निवासी श्रीमती कमलेश्वरी यादव अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

श्रीमती यादव डेली नीड्स की दुकान संचालित करती हैं। दुकान का विस्तार कर व्यवसाय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने सक्षम योजना के तहत दो लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस सहायता से उन्हें दुकान के लिए आवश्यक सामान जुटाने और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

श्रीमती कमलेश्वरी यादव का कहना है कि इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपने स्वरोजगार को मजबूत करने का अवसर मिला है। वे मेहनत और आत्मविश्वास के साथ दुकान को आगे बढ़ाना चाहती हैं, ताकि व्यवसाय से होने वाली आय में वृद्धि हो और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में उनका योगदान बढ़े। सक्षम योजना से मिला यह सहयोग श्रीमती यादव के लिए आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का संबल बना है। उन्होंने सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

Leave Your Comment

Click to reload image