छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना की राशि ज्योति के बच्चों के पढ़ाई के लिए बना सहारा

 विष्णु भैय्या का किया धन्यवाद

रायपुर 15 अक्टूबर 2026

एक छोटी सी मदद आने वाले भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है इसका जीवंत उदाहरण हैं एक सफल गृहिणी श्रीमती ज्योति। कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत खरवत के मांझापारा में रहने वाली ज्योति एक किसान परिवार में रहती हैं। उनके दो बच्चे हैं उनमें से एक विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

आज से कुछ समय पहले तक उन्हे अपनी बच्चे की फीस और छोटी मोटी जरूरत जैसे कापी पेन आदि के लिए खर्च करने पर बहुत विचार करना पड़ता था। उन्हे हर समय अपने पति या परिवार से पैसों के लिए कहने में बेहद संकोच होता था। अतिरिक्त आय का कोई साधन ना होने से ज्योति को इस राशि के लिए अपने पति या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से रकम लेनी पड़ती थी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव भैय्या द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना ने ज्योति की मुख्य समस्या का ही निराकरण कर दिया है। अब वह कभी भी बच्चों की जरूरतों के अनुसार अपने खाते में जमा राशि खर्च करती हैं। ऐसा करते हुए ज्योति अब अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति निश्चिंत हो गई हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image