छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

आपदा प्रभावितों व उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

 राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत सहायता अनुदान राशि आबंटन हेतु संबंधित तहसीलदारों को उपलब्ध कराया है। 

इसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 4 मकान आंशिक क्षति होने पर 16 हजार रूपए, अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से पशुकोठा क्षति होने पर 6 हजार रूपए, आग से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से फसल क्षति होने पर 2 हजार 448 रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 3 मकान आंशिक क्षति होने पर 12 हजार रूपए की राशि आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत की गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image