छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर आश्रित परिवार को दिया संबल

 सूरजपुर । जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम अघिनापुर निवासी पुनीत कुमार राजवाड़े को उनके पिता स्व. चेयर लाल राजवाड़े के आकस्मिक निधन के पश्चात सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर रेना जमील ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले उपस्थित रहे।

पुनीत कुमार राजवाड़े ने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार के सामने कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गई थीं। ऐसे समय में अनुकंपा नियुक्ति मिलने से उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए संबल मिला है। उन्होंने इस अवसर के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर रेना जमील ने उन्हें अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया। अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुनीत कुमार राजवाड़े को मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए नई शुरुआत के साथ परिवार के प्रति दायित्वों के निर्वहन और समाज की सेवा का अवसर भी है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image