छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय विस्तार के लिए ऋण सहायता

 राजनांदगांव । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों एवं पथ विके्रताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे हितग्राही अपने व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 04 निवासी  उत्तम कुमार जमूरिया, नूतन कम्प्यूटर एवं सीएससी सेंटर का संचालन करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई है। उन्हें इस आर्थिक सहायता से अपने व्यवसाय से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला है।

 उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और उसे व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहायक है। इस प्रकार योजना छोटे उद्यमियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी आजीविका को मजबूत बनाने में योगदान दे रही है।  उत्तम कुमार जमूरिया ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिली 15 हजार रूपए की सहायता उनके व्यवसाय के लिए उपयोगी है।

Leave Your Comment

Click to reload image