गीदम एवं दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
24 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगी आवेदन
दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना, गीदम एवं दंतेवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत नगर पंचायत गीदम के वार्ड क्रमांक 14 स्थित अटल आवास पारा, कड़तीपारा, तथा दंतेवाड़ा कैलाश नगर में आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए संबंधित वार्ड की स्थानीय निवासी इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 24 अक्टूबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को ई-भर्ती पोर्टलhttps://aww.e-bharti.in/पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह पद मानसेवी एवं अस्थायी प्रकृति का है। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव तथा अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें तथा आवेदन करने से पूर्व भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक शर्तों का भली-भांति अवलोकन कर लें।