छत्तीसगढ़ / रायपुर

मनोहर गौशाला में फल-सब्जियों से सजाया मंगल कलश, गौमाता को कराया भोजन

 रायपुर । खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में गौसेवक चमन डाकलिया ने अपना जन्मदिन गौसेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर फलों और सब्जियों से आकर्षक मंगल कलश की आकृति सजाई गई। इसके बाद सजावट में इस्तेमाल किए गए फल और सब्जियां गौमाता को अर्पित की गईं। डाकलिया ने स्वयं अपने हाथों से गायों को भोजन कराया और गौशाला में उनके बीच समय बिताया।

इस आयोजन के माध्यम से उन्होंने युवा पीढ़ी को जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर सेवा, करुणा और परोपकार के कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय गौसेवा और जीवदया से जोड़ा। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गौशाला में फलों और सब्जियों से तैयार मंगल कलश की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। मनोहर गौशाला परिवार ने चमन डाकलिया की इस पहल की सराहना की। साथ ही उनके सुख, समृद्धि और सेवाभावी जीवन की मंगलकामना की। गौशाला परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में गौसेवा और जीवों के प्रति करुणा का संदेश देते हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image