छत्तीसगढ़ / दुर्ग

गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया प्रकाश पर्व

 भिलाई । गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब, कोहका में बाबा बुढ़ा साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस पावन अवसर पर शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरबाणी की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, भिलाई-दुर्ग की ओर से जसवीर सिंह चहल, पलविंदर सिंह रंधावा, गुरुनाम सिंह, बलदेव सिंह और हरपाल सिंह उपस्थित रहे। सिख युथ सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू तथा कोषाध्यक्ष श्री मलकीत सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

गुरुद्वारा प्रधान बीबी कुलवंत कौर ने आए हुए व्यक्तियों को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और सिख धर्म की महान परंपराओं, सेवा, सिमरन और मानवता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। अंत में गुरु साहिब से सभी पर मेहर बनाए रखने और समस्त संगत को सुख, शांति एवं चढ़दी कला की अरदास की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image