छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

आस्था श्रीवास्तव ने बढ़ाया गौरव, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘नृत्य कला बाल श्री अवार्ड’

 

रायपुर में आयोजित ‘नटवर गोपी कृष्ण’ नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि

गौरेला: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना आस्था श्रीवास्तव ने अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ‘नृत्य कला बाल श्री अवार्ड’ प्राप्त किया है। 19 अक्टूबर 2026 को रायपुर में आयोजित ‘नटवर गोपी कृष्ण’ नृत्य प्रतियोगिता में आस्था ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया।

यह नृत्य प्रतियोगिता ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का सहयोग प्राप्त था। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आस्था को उनकी नृत्य प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

आस्था श्रीवास्तव शनि श्रीवास्तव और अनुजा श्रीवास्तव की पुत्री हैं, जो मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में कार्यरत हैं।

आस्था की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को कला के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करना आस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आस्था की इस सफलता पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image