विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2027 घोषित
परीक्षार्थियों की सूची 20 दिसंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश
सूरजपुर/25 अक्टूबर 2026
राज्य शासन द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2027 के तहत विभागीय परीक्षा 27 जनवरी से 03 फरवरी 2027 तक आयोजित किए जाने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत अंकों तक छूट दिये जाने का प्रावधान है। तत्संबंध में ऐसे परीक्षार्थी अपना जाति प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ उपलब्ध करायेंगे। उक्त संबंध में सर्व संबंधितों को जिले में विभागीय परीक्षा में बैठने के इच्छुक अधिकारियों कर्मचारियों की सूची 20 दिसंबर तक जिला कार्यालय स्थापना शाखा में सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।