छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सूरजपुर विकासखंड में सूचना का अधिकार के संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 जन सूचना अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम एवं ऑनलाइन पोर्टल प्रक्रिया की दी गई जानकारी

सूरजपुर/25 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्रीमती सूरजपुर रेना जमील के निर्देशानुसार जिले में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल के सुचारू संचालन के उद्देश्य से विकासखंड सूरजपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष सूरजपुर में 23 एवं 24 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के पदनामित जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों (एफएओ) को सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों तथा ऑनलाइन पोर्टल की
प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर व्याख्याता श्री संतोष कुमार उपाध्याय एवं प्रभारी प्राचार्य श्री रमेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक मास्टर सीमांचल त्रिपाठी प्रधान पाठक एवं व्याख्याता  राजेश कुमार किस्पोट्टा  ने प्रशिक्षणार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, जन सूचना अधिकारियों की जिम्मेदारियों, आवेदन प्रक्रिया तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल के सुचारू संचालन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
गौरतलब है कि प्रशिक्षण का  उद्देश्य विभिन्न विभागों में पदनामित जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ना तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर  ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया संपन्न कराना था। इसके माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक जवाबदेही को और अधिक प्रभावी बनाने  प्राथमिकता देने की बात कही गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड सूरजपुर के समस्त ग्राम पंचायत सचिव, तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालक सहित संबंधित जन सूचना अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अधिनियम के प्रावधानों का नियमानुसार पालन करने तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सूचना संबंधी कार्यों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image