छत्तीसगढ़ / सुकमा

सेवा सेतु योजना से शासकीय सेवाओं की राह हुई आसान

सुकमा । शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से पहुँचाने की दिशा में सेवा सेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के कोंटा निवासी अर्पित गुप्ता, पिता  अरुण गुप्ता, को सेवा सेतु के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। डिजिटल सेवा की इस पहल से उन्हें आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली।

नागरिक सुविधा और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं की प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अर्पित गुप्ता का अनुभव इस बात को रेखांकित करता है कि डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग नागरिकों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ने और सेवा प्राप्ति की प्रक्रिया को सहज बनाने में सहायक है। इससे नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं की पहुँच को व्यापक बनाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल हो रही है।

 
 
 
 
 
 

सेवा सेतुरू सरल सेवा, सुगम प्रक्रिया और सुशासन की ओर कदम शासन की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएँ पारदर्शी, सुविधाजनक एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना है। अर्पित गुप्ता की यह सफलता की कहानी डिजिटल सुशासन की उपयोगिता को दर्शाती है और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को उजागर करती है।

Leave Your Comment

Click to reload image