छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*सतनाम ट्रस्ट के ब्लॉक अध्यक्ष बने अशोक टोण्डे सतनामी

 *सतनाम ट्रस्ट के ब्लॉक अध्यक्ष बने अशोक टोण्डे सतनामी


भंडारपुरी धाम में हुआ शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 

लोरमी -  सतनाम ट्रस्ट प्रबंधन कमेटी की ब्लॉक इकाई लोरमी के गठन के दौरान अशोक टोण्डे सतनामी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ग्राम पंचायत खाम्ही में आयोजित बैठक में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। इस नियुक्ति से क्षेत्र में सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सतनाम ट्रस्ट के संरक्षक धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब एवं संस्थापक धर्मगुरु गुरु सोमेश बाबा के सानिध्य और मार्गदर्शन में तथा प्रदेशाध्यक्ष राजमहंत अनुप कुर्रे सतनामी एवं प्रदेश महासचिव जिला महंत राजा मिरी सतनामी के नेतृत्व में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई।शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध सतनाम ट्रस्ट छत्तीसगढ़ शासन में पंजीकृत सतनाम ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास एवं मानवता की सेवा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। ट्रस्ट के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति, युवाओं को उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है। इसके साथ ही ग्रामीण एवं जरूरतमंद समुदायों के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल कैंप आयोजित करने की दिशा में भी कार्य करने का लक्ष्य है।सतनामी समाज के लिए स्वयं का अस्पताल, स्कूल एवं कॉलेज स्थापित करने, प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सहयोग देने तथा मेधावी युवाओं को आईएएस एवं आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने सहित समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ट्रस्ट को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


*ब्लॉक इकाई में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी*

संगठन को मजबूत एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए संरक्षक के रूप में रामेश्वर बंजारे, संजय काठले, खेमचंद सतनामी एवं धनेश्वर सतनामी को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में त्रिलोक कोशले सतनामी, ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में प्रदीप गायकवाड़, लेखचंद सतनामी, वास्कल सतनामी, भारत जांगड़े एवं महेश सतनामी को दायित्व सौंपा गया।महासचिव के रूप में रूपेश डहरिया, सहसचिव के रूप में तुलाराम बघेल एवं योगेश सतनामी, सचिव के रूप में विनोद कुर्रे, कोषाध्यक्ष के रूप में राजकुमार कुर्रे, संगठन मंत्री के रूप में शिवप्रसाद सतनामी, मीडिया प्रभारी के रूप में उमेश दिवाकर तथा प्रचार सचिव के रूप में कमल सतनामी एवं भुरूवा सतनामी को नियुक्त किया गया।इसी क्रम में ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बजरंग बंजारा, भुनेश्वर पात्रे, मनोज भारती, सोनदास, आर्यन, श्यामसुंदर, पवन एवं लव सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की गईं।
भंडारपुरी धाम में समाज के आदेशक एवं निर्देशक, सतनाम ट्रस्ट के संरक्षक धर्मगुरु राजागुरु गुरु बालदास साहेब तथा छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में सतनाम ट्रस्ट के संस्थापक धर्मगुरु गुरु सोमेश बाबा ने प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नियुक्ति आदेश जारी कर बधाई, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अशोक टोण्डे सतनामी ने कहा, यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज, सतनाम ट्रस्ट और मानवता की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर तथा गौरवपूर्ण जिम्मेदारी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। समाज में एकता, भाईचारा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर सामूहिक सहभागिता, आपसी समन्वय और सेवा भावना के आधार पर समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर संत समाज, महंत समाज के प्रमुखों, अधिकारियों, कर्मचारियों, भंडारियों, साटीदारों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image