छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

2 नवंबर को मनेगा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में सजेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का मंच

 राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 के उपलक्ष्य में 2 नवंबर 2026 को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। 

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य तथा जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा की जाएगी। राज्योत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चन्द्राकर, समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे।

 

राज्योत्सव में विभिन्न विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे से किया जाएगा। मुख्य अतिथि का आगमन एवं विभागीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन एवं विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सामग्री वितरण शाम 6 बजे से शाम 6.30 बजे तक किया जाएगा। मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन एवं दीप प्रज्वलन शाम 6.30 बजे से शाम 6.45 बजे तक होगा। अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन शाम 6.45 बजे से शाम 7.30 बजे तक होगा। लोककला एवं संगीत कलाकार निलेश जोगी द्वारा शाम 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image