मुख्यमंत्री साय ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिले में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की जा रही है।
इन यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के हाट-बाजारों में लोगों को आसानी से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया, कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।