छत्तीसगढ़ / कांकेर

शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने एक दिवसीय एआई प्रशिक्षण 06 नवंबर को

 उत्तर बस्तर कांकेर,नवंबर 2026

शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कांकेर द्वारा 06 नवंबर को एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में कर्मचारियों को दैनिक कार्यालयीन कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स के सरल एवं सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके अंतर्गत पत्र एवं नोटशीट तैयार करना, दस्तावेजों का अनुवाद करना, रिपोर्ट तैयार करना, डाटा संबंधी कार्यों सहित विभिन्न कार्यालयीन गतिविधियों में एआई तकनीक के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image