पेण्ड्रा-मरवाही : जिला स्तरीय युवा उत्सव 12 नवंबर को पेंड्रा में’
विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर, विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर पर सहभागिता का मौका
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, नवंबर 2026
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 12 नवंबर को मल्टीपरपज असेंबली हॉल पेंड्रा में किया जाएगा। पूर्व में अक्टूबर माह में निर्धारित यह आयोजन तूफान के कारण स्थगित कर दिया गया था। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में विकसित भारत चौलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चौलेंज (नशा मुक्त भारत), पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी। आयु सत्यापन के लिए प्रतिभागियों एवं संगतकारों को आधार कार्ड अथवा दसवीं की अंकसूची साथ लाना अनिवार्य है। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विभिन्न विधाओं में चयनित दो विजेता दलों अथवा दो व्यक्तिगत प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के युवाओं से उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।