छत्तीसगढ़ / मुंगेली

गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास के सानिध्य में दुबे परिवार का आंवला नवमी मिलन समारोह संपन्न

लोरमी - पारिवारिक एकजुटता, आपसी प्रेम, संस्कार एवं सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दुबे परिवार, लोरमी द्वारा 18 नवंबर को आंवला नवमी के पावन अवसर पर भव्य कुटुंब मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष  राजीव लोचन दास के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार के लगभग 200 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसमें परिवार के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 से परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय  लक्ष्मी नारायण दुबे की प्रेरणा से उनके पैतृक ग्राम लोरमी में आंवला नवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष कुटुंब मिलन की परंपरा प्रारंभ की गई है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पूरे परिवार ने एक साथ एकत्रित होकर धार्मिक एवं पारिवारिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था परिवार के वरिष्ठ सदस्य  राकेश दुबे के मार्गदर्शन में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे आंवले के वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा संगीतमय भजन, गायन एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। दोपहर में सामूहिक भोज के उपरांत बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर लोरमी में रामकथा के आयोजन में उपस्थित गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष  राजीव लोचन दास विशेष रूप से दुबे परिवार के इस पारिवारिक आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने आंवला वृक्ष का पूजन-अर्चन किया तथा परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वचन देते हुए पारिवारिक एकता, संस्कार एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य  राकेश दुबे, अशोक दुबे,  प्रदीप दुबे, प्रमोद दुबे, प्रभात दुबे, रक्कू दुबे,  राजू दुबे एवं  भावेश दुबे सहित आदरणीय  चंद्रिका मिश्रा एवं  सत्यदेव मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने परिवार की एकजुटता बनाए रखने, नई पीढ़ी को पारिवारिक संस्कारों से जोड़ने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।समारोह में उपस्थित परिवार के सभी सदस्यों ने  राजीव लोचन दास जी के सानिध्य में यह संकल्प लिया कि वे पारिवारिक एकता एवं परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए संपूर्ण सनातन समाज के हित, सेवा एवं उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उक्त जानकारी परिवार के सदस्य अनुपम दुबे, अधिवक्ता (उच्च न्यायालय), द्वारा दी गई।

Leave Your Comment

Click to reload image