छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’

 ’निजी क्षेत्र में 35 रिक्त पदों पर होगी भर्ती’

नारायणपुर, नवंबर 2026//

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर के स्थान पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट भवन नारायणपुर में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों से प्राप्त कुल 35 रिक्त पदों पर निःशुल्क भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने संपूर्ण बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा तथा योग्यतानुसार चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिले के अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार मेले में शामिल हों।

Leave Your Comment

Click to reload image