छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों का सहारा, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सुगमता से बेच रहे धान

गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई डिजिटल सुविधाएं किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही हैं। किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और निर्धारित खरीदी केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं। इसी कड़ी में पेंड्रा के किसान श्री कौशल कुमार ने किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन कटवाया। उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इसके पश्चात उन्होंने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा और धान बेचने की प्रक्रिया भी सहज रही। इस सुविधा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
          इसी तरह मरवाही के किसान श्री राजेश यादव ने भी मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र मरवाही में अपनी 82 क्विंटल धान का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से उन्हें धान विक्रय में काफी सहूलियत मिली। इस सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी पहल और डिजिटल व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सुगम और सुविधाजनक बन रही है। किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन की सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। किसानों की सुविधा, उनकी उपज का सम्मान और उनकी समृद्धि के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए नई सहूलियत और विश्वास का माध्यम बन रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image