छत्तीसगढ़ / कोरिया

बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन

 कोरिया । कोरिया जिले के ग्राम तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार को बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए जरूरी आय और जाति प्रमाण पत्र आवेदन के चार.पाँच दिनों के भीतर मिल गए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था और दोनों प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र से प्राप्त किए।

दिनेश ने बताया कि आवेदन करते समय उन्हें लगा था कि प्रमाण पत्र मिलने में एक-दो महीने लगेंगे। ऐसे में चार-पाँच दिनों के भीतर दोनों प्रमाण पत्र मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से समय की बचत हुई और सरकारी दफ्तरों के बार.बार चक्कर लगाने से राहत मिली। समय पर प्रमाण पत्र मिलने पर दिनेश ने मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image