छत्तीसगढ़ / खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी

 खैरागढ़, नवंबर 2026//

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले के 405 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को वित्तीय वर्ष 2026–27 के मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। जिला कोषालय के माध्यम से प्रत्येक बीएलओ के बैंक खाते में 7,000 रुपये ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं। मानदेय की कुल राशि 28 लाख 35 हजार रुपये है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73–खैरागढ़ के 299 मतदान केंद्रों पर नियुक्त 299 बीएलओ शामिल हैं। शेष 106 बीएलओ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 74–डोंगरगढ़ के अंतर्गत जिले में आने वाले 106 मतदान केंद्रों पर नियुक्त हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image