छत्तीसगढ़ / कोरबा

जिले के शासकीय कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में मनाया गया संविधान दिवस

 संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विकासखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जिले के एसडीएम कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायतों सहित कृषि, विपणन, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, क्रेडा, जल संसाधन, लोक निर्माण, महिला बाल विकास, आबकारी विभाग सहित अन्य शासकीय संस्थानों में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी प्रस्तावना का वाचन कर संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली गई। अधिकारी-कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और बंधुता की भावना को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image