देवरहट व मानस मंच में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से केक कटवाकर धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
मुंगेली |
2026-11-27 14:37:11
जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लोरमी - स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बुधवार को लोरमी विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर श्री साव क्षेत्र के अनेक गांवों में परिवारजनों के बीच पहुंचकर जन्मदिन की खुशियां साझा की और सभी से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य कार्यक्रम ग्राम देवरहट और लोरमी के मानस मंच में हुआ। जिसमें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साव ने बताया कि वे सबसे पहले वृद्धाश्रम गए वहां बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया, उसके बाद मातृछाया गये। मां महामाया देवी रतनपुर के दर्शन लाभ प्राप्त किया। वहां से कोटा तखतपुर जरहागांव होते हुए लोरमी में अपने परिवारजनों के बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं लोरमी विधानसभा के परिवारजनों के लिए न विधायक हूं और न ही उपमुख्यमंत्री। मैं आप सबके परिवार का सदस्य हूं इसकी परंपरा बनी है कि हम और आप तीज त्यौहार होली दिवाली एक साथ मनाते है और आज आप सब मुझे परिवार का हिस्सा मानते हुए जन्मदिन मना रहे है।
इस समारोह में जो उत्साह उमंग और आशीर्वाद दिया है इसके लिए मैं लोरमी की जनता को प्रणाम करता हूं। आज लोरमी शहर का जो स्वरूप देखने को मिला मुझे जरा भी शंका नहीं है कि मुझे लोरमी की जनता कितना चाहती है प्यार करती है। ग्राम बटहा से शुरू होकर लोरमी तक जो उत्साह उमंग दिखाया है ये मेरे लिये जीवन की बड़ी पूंजी है। आप मुझे कितना स्नेह और दुलार करते है ये इसका उदाहरण है। श्री साव ने एक बार फिर लोरमी की आमजनता को स्वागत व सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। जन्मदिन समारोह के आयोजन लिए नगर पालिका परिवार एवं एक एक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनानाथ केशरवानी, कोमल गिरी गोस्वामी, प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, विनय साहू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, रामेश्वर बंजारे, अंजना दास, रवि शर्मा, विक्रम सिंह, डॉ. अशोक जायसवाल, जिपं सभापति अनिता साहू, समुद सिद्राम, रत्ना काठले, कुंती जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज सिंह, दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू, नपा सभापति विश्वास दुबे, घंशु राजपूत, साहूकार साहू, राकेश दुबे, अशोक सिंद्राम, सरोज मरावी, नरेन्द्र खत्री, पूर्व सभापति कुलेश्वर साहू, जनपद सभापति मदन चंद्राकर, आदित्य ध्रुव, जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड़, संतोष फौजी, पार्षदगण सोहन डड़सेना, रिक्की सलूजा, छेदू यादव, भीखम यादव, घनश्याम यादव, एल्डरमेन अशोक साहू, नीतेश अग्रवाल, अमिताभ तिवारी, विनोद राजपूत, दुष्यंत खत्री, लाखासार सरपंच अमित धृतलहरे, श्याम लाल साहू, सारथा सरपंच संतोष अहिरवार, सुकली सरपंच नोहर सिंह, बघनीभांवर सरपंच चंद्रमणी साहू, कोदवा सरपंच सतेश्वर जायसवाल, ढोलगी सरपंच रोहित गंधर्व, लपटी सरपंच किरीत यादव, परसवारा सरपंच सुमन खुसरो, महामंत्री संदीप सोनी, माधव तिवारी, जवाहर दिवाकर, डॉ सत्यनारायण तिवारी, महेंद्र खत्री, सुरेंद्र साहू, मुकुल तिवारी, नीलेश वैष्णव, अभिषेक पाठक, तामेश्वर साहू, कमलेश श्रीवास, गणेश राजपूत, नारद जायसवाल आदि ने जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। ग्राम देवरहट मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने तथा लोरमी में में व संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने किया।
विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह किया स्वागत
डिप्टी सीएम अरूण साव को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके आगमन पर जगह-जगह स्वागत कर नागरिक अभिनंदन किया गया। नगर के हिंडोल चौक में फौजी संभ ने, सिद्धिविनायक पेट्रोल पंप के पास साहू समाज ने, गुरुद्वारा चौक में सिख समाज ने, महाराणा प्रताप भवन के पास राजपूत समाज ने, गायत्री मेडिकल के पास मेडिकल एसोसिएशन ने, साजू बर्तन के पास रामकथा समिति ने, फौव्वारा चौक में प्रेस क्लब, श्री ठाकुर देव समिति, खत्री समाज, ब्राम्हण समाज व काली पूजा समिति डांडिया उत्सव समिति, मुंगेली चौक में आदिवासी समाज, युवा मोर्चा हिंडौरी मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता, अग्रवाल समाज, राइसमिल एसोसिएशन, पुराना अस्पताल के सामने एटीआर के जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, रोजगार सहायक संघ, थाना के सामने यादव समाज, पुराना बस स्टैंड के पास नगर पालिका परिवार, जायसवाल समाज, सतनामी समाज, गोड़खाम्ही मंडल आदि ने स्वागत व सम्मान किया।
जनपद परिवार ने किया आतिशी स्वागत
डिप्टी सीएम अरूण साव का काफिला पुराना बस स्टैंड से जनपद रास्ते पर पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी की गयी। जनपद कार्यालय के सामने अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह के नेतृत्व में जनपद सभापति सदस्यगण एवं अधिकारी कर्मचारी एवं जनपद परिवार ने फुल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।
देवरहट में चंद्राकर और लोरमी में साहू की प्रस्तुति ने बांधा समा
उपमुख्यमंत्री अरूण साथ के जन्मदिवस पर ग्राम देवरहट में छग की सुप्रसिद्ध लोकगायिका अल्का चंद्राकर एवं उनकी टीम फुलवारी लोक कला मंच एवं लोरमी के मानस मंच में वदिता साहू एवं उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां सम् बांधा। दोनों जगह कलाकारों ने गीतों के माध्यम से भी श्री साव को जन्मदिन की बधाई