ग्राम अरदा में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 27 कब्जाधारियों को किया गया बेदखल
कोरबा । कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और राजस्व टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
शासकीय भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों के संबंध में कुल 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए। आदेशों के परिपालन में राजस्व टीम ने मौके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।