धमतरी जिले की तीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 266.82 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
धमतरी । जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा को सुदृढ़ करने और गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में धमतरी जिले की तीन ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए कुल 266.82 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत परियोजनाओं के तहत कुरुद, भेंड़सर और मेघपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें कुरुद स्टेशन से कन्हारपुरी-भुसरेंगा पुल तक सड़क निर्माण के लिए 74.21 लाख रुपये, कोलियारी से भेंड़सर मार्ग निर्माण के लिए 114.39 लाख रुपये तथा बोराई से मेघपुर सड़क निर्माण के लिए 78.22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इन सड़कों के निर्माण से संबंधित गांवों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और अन्य नागरिकों के लिए दैनिक आवागमन अधिक सहज और सुविधाजनक हो सकेगा। विशेष रूप से कृषि उपज के परिवहन, बाजार तक पहुंच, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।
बेहतर सड़क संपर्क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों के विस्तार में भी सहायक होता है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साधनों का विस्तार होगा और विकास की मुख्यधारा से गांवों की सहभागिता और अधिक सशक्त होगी।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और सुगम आवागमन के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करना प्राथमिकता में शामिल है। इन तीनों सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मापदंडों और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण सड़क अधोसंरचना के विस्तार की यह पहल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि गांवों में विकास की संभावनाओं को भी नई दिशा प्रदान करेगी।