LIVE Chhattisgarh Election Results Live: छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस आगे, देखें अबतक के रुझान
रायपुर |
04-Jun-2024
Chhattisgarh Lok Sabha Poll Result 2024 Live News Updates: छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले 11 सीटों के रुझान सामने आएंगे उसके बाद सभी नतीजे भी आ जाएंगे। परिणाम जानने के लिए यहां देखें पल-पल का अपडेट।
महासमुंद लोकसभा से बीजेपी आगे
महासमुंद लोकसभा से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी 13274 वोटों से आगे चल रही हैं।संतोष पांडेय 5059 वोटों से आगे चल रहे हैं
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 5059 वोटों से आगे चल रहे हैं।बिलासपुर से भाजपा आगे
बिलासपुर भाजपा के तोखन साहू10069 से आगे । भोजराज नाग 4352 मतों से आगे चल रहे हैं
कांकेर लोकसभा से बीजेपी के भोजराज नाग 4352 मतों से आगे चल रहे हैं
भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे 293 मतों से आगे
राजनांदगांव सीट से भाजपा के संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस के भूपेश बघेल आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे 293 मतों से आगे।दुर्ग सीट से बीजेपी के विजय बघेल आगे
दुर्ग सीट से बीजेपी के विजय बघेल आगे चल रहे हैं, विजय बघेल 42463 मत से आगे, बीजेपी के विजय बघेल को 83987 वोट मिले वहीं कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को 41524 मिलेबिलासपुर से कांग्रेस आगे
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेली जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों में मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस पांचवे राउंड के बाद 3212 मत और लोरमी विधानसभा से तीसरे राउंड के बाद 5856 मतों से आगे। बिलासपुर लोकसभा सीट से मुंगेली जिले से कांग्रेस के देवेन्द्र यादव 9068 मत से आगेबिलासपुर से भाजपा आगे
बिलासपुर भाजपा के तोखन साहू 2483 से आगेरायगढ़ में भाजपा आगे
रायगढ़ में पांचवें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के राधेश्याम राठिया 39,444वोट से आगेकोरबा सीट से कांग्रेस आगे
कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 6336 वोट से आगे चल रही हैं।