रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में खराबी, 5-6 यात्री फंसे
रायपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट में मंगलवार को अचानक खराबी आ जाने से 5-6 यात्री लिफ्ट में फंस गए। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फंसे हुए यात्रियों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट लंबे समय से खराब चल रही थी और उसका मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा था। लिफ्ट उपयोग करने पर भी काफ़ी आवाज़ कर रही थी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। आज एक साथ अधिक यात्रियों के चढ़ने की वजह से लिफ्ट बंद हो गई और यह घटना घटी।