छत्तीसगढ़ / बीजापुर

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

 बीजापुर। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा एजुकेशन सिटी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 60 वर्ष से उम्र के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। उक्त सम्मान कार्यक्रम में वृद्धजनों के बीच खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि द्वारा भरण -पोषण अधिनियम के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला कोषालय अधिकारी द्वारा आभार पेंशन के बारे में बताया जाएगा। वहीं जिला चिकित्सालय एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। उक्त जानकारी उप संचालक समाज कल्याण श्री कमलेश्वर पटेल द्वारा दी गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image