किसान कल्याण फाउंडेशन में किसान एवं नारी प्रतिभा सम्मान
रायपुर। किसान कल्याण फाउंडेशन के द्वारा किसान प्रतिभा रत्न सम्मान एवं नारी प्रतिभा रत्न सम्मान का आयोजन वृंदावन हाल में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा मुख्य आतिथ्य के साथ विशेष अतिथि दीपक कुमार गौड़ा विशिष्ट अतिथि विजय श्रीवास्तव, एवं शरद की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आयोजन में समाजसेवी डॉ, जया द्विवेदी किसान कल्याण फाउंडेशन राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार डॉ,ममता साहू जी , समाज परमानंद यादव सहित तैंतीस जिला से किसान कल्याण फाउंडेशन के संरक्षक, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी गण की उपस्थित हुए। छत्तीसगढ़ में कृषि पद्धति को बढ़ावा देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मिस का किताब जीतने वाली दीपा मेश्राम जी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनुपम मिश्रा ने किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को राज्य सरकार एवम् भारत सरकार तक पहुंचाने की बात कही।
स्वागत भाषण किसान कल्याण फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी राष्ट्रीय लोक दल के घनश्याम प्रसाद यादव ने किसान कल्याण फाउंडेशन के उद्देश्यों के साथ किसानों की दयनीय दशा को सुधारने पर जोर दिया। कार्यक्रम में में सुआ नृत्य के साथ भरथरी गायन किया गया। किसान कल्याण फाउंडेशन के नवनिर्वाचित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के कवि मीर अली ने वंदे मातरम् पर कविता पाठ किया ।