ग्राम सभा की आड़ में noc देने की थी तैयारी जानकारी होने पर ग्रामवासी आक्रोशित
आज तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत केेंवतरा गांव में ग्राम सभा आयोजित किया गया
जिसके आड़ में चोरी छिपे दो उद्योग जिसमें एक राइस मिल और एक स्पंज आयरन प्लांट के लिए NOC अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की तैयारी थी
वहां बिना बुलाए सभी ग्रामवासी पहुंच गए और जब NOC लिए चर्चा हुई जिसमें उपस्थित
ग्रामवासियों ने भरपूर विरोध किया और किसी भी प्रकार की उद्योग नहीं खुलने की चेतावनी दी और ग्राम सचिव से लिखित में लिया गया
अगर किसी भी स्थिति में उद्योग निर्माण के लिए NOC देने की बात आती है तो पहले ग्राम सभा में अनुमोदन कर जनसुनवाई का आयोजन करके सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा
, विदित हो कि ग्राम केेंवतरा में ही पहले से दो उद्योग की noc बिना ग्राम वासी को सूचित किए बिना दे दिया गया था जिससे हो होरही प्रदूषण और असुविधाओं से ग्रामवासी में आक्रोश का माहौल बना हुआ है,